Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

नरेन्द्रपुर अग्निकांड : डीएनए परीक्षण के जरिए उजागर होने लगी मृतकों की पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके अवशेष कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे

21 Feb 2026

नरेन्द्रपुर अग्निकांड : डीएनए परीक्षण के जरिए उजागर होने लगी मृतकों की पहचान

मेदिनीपुर। कोलकाता के नरेन्द्रपुर स्थित नाजिराबाद इलाके में हुए भीषण गोदाम अग्निकांड में मारे गए श्रमिकों की पहचान अब डीएनए जांच के जरिए सामने आने लगी है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के बाद कई परिवारों की वह आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई, जिसमें वे अपने प्रियजनों के जीवित होने की आस लगाए बैठे थे।
उल्लेखनीय है कि गत 25 जनवरी की रात नाजिराबाद के एक गोदाम में लगी आग में पूर्व मिदनापुर जिले के 21 श्रमिकों की मौत हो गई थी। घटना के बाद कई लोग लापता थे और उनके परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शुरुआत में परिवारों को उम्मीद थी कि शायद उनके अपने किसी अस्पताल में भर्ती हों या कहीं सुरक्षित पहुंच गए हों, लेकिन समय बीतने के साथ चिंता और गहराती गई।
अंततः मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण कराया गया। तामलुक, पांशकुड़ा, मयना, नंदकुमार, सुताहाटा और शहीद मातंगिनी ब्लॉक के 21 परिवारों से नमूने लिए गए थे। प्रशासन के अनुसार अब तक 16 लोगों का डीएनए मिल चुका है, जिसकी सूचना शुक्रवार को परिवारों को फोन कर दी गई। यह खबर मिलते ही कई घरों में मातम पसर गया।
लापता श्रमिकों के परिजनों ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय से फोन कर डीएनए रिपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई और आगे की प्रक्रिया के लिए उन्हें थाने बुलाया गया है। वहीं कुछ परिवारों को अब भी रिपोर्ट का इंतजार है और वे अनिश्चितता के बीच अपने प्रियजनों की खबर मिलने की आस लगाए हुए हैं।
जिलाधिकारी यूनिस ऋषिन इस्माइल ने बताया कि अग्निकांड में जिले के कुल 21 लोग लापता थे और उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया गया था। अभी तक 16 लोगों की रिपोर्ट मैच हो चुकी है, जबकि शेष लोगों की रिपोर्ट आने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके अवशेष कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि बाकी परिवारों को भी जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डीएनए परीक्षण के जरिए उजागर होने लगी मृतकों की पहचान
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन मृतकों की पहचान हो चुकी है, उनके अवशेष कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News